फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Onkesh's death will be judicial investigation in the case

ओंकेश की मौत मामले की होगी न्यायिक जांच

Fri, 20 Sep 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Onkesh's death will be judicial investigation in the case
मऊ। पुलिस कस्टडी में ओंकेश की हुई मौत की न्यायिक जांच होगी। डीएम की सिफारिश पर जिला जज मुकेश मिश्र ने सीजेएम को यह जांच सौंपी है। मुुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा ने इस मामले से संबंधित लोगों से न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग देने और कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष/ साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

बताते चले चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक ओंकेश यादव पुत्र रामधारी की बीते आठ सितंबर की रात पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। मृत युवक घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई खुर्द गांव का निवासी था। घटना से आक्रोशित भीड़ नौ सितंबर को पुलिस के विरुद्घ सड़क पर उतर गई। इस दौरान धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम आदि की। बाद में पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मृत ओंकेश के विरुद्घ अपराध संख्या 382/ 2019 धारा 379 भादविदर्ज की गई। साथ ही मौत के बाबत एक और रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें मानिकपुर हाजीपुर गांव निवासी अच्छे लाल और गुड्डू को पुलिस ने नामजद किया। पीएम रिपोर्ट में ओंकेश की मौत का कारण सिर में चोट लगने से होना बताया गया है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों की मांग पर डीएम मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए जिला जज को पत्र भेजा था। जिला जज ने इस प्रकरण की जांच के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा तैनात किया। सीजेएम ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस मामले में अपनी बात रखनी चाहे तो 25 सितंबर को अपराह्न 4.30 बजे कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर अपने पक्ष को रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed