फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ongoing investigation of five assistant teachers in case of salary from same PAN

एक ही पैन से वेतन लेने के मामले में पांच सहायक अध्यापकों की चल रही जांच

Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ongoing investigation of five assistant teachers in case of salary from same PAN
मऊ। प्रदेश में एक ही पैनकार्ड पर 192 शिक्षकों के वेतन लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग अलर्ट मूड में आ गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक ही पैन से पांच सहायक अध्यापकों के वेतन लेने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने लेखाधिकारी बेसिक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कई के खिलाफ गाज गिर सकती है। महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय, सहायता प्राप्त, समाज कल्याण से संचालित 1619 विद्यालयों में लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। प्रदेश में एक ही पैनकार्ड पर 192 शिक्षकों के वेतन लेने के मामले का खुलासा होने के बाद विभाग की तरफ से जांच की कवायद तेज कर दी गई है। फर्जीवाड़ा का उजागर होने के बाद शासन ने ऐसे शिक्षकों का विवरण मांगा है जो एक ही पैन पर कई शिक्षक वेतन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

लेखाधिकारी कार्यालय नेे पैन के मामले में सहायक अध्यापकों की पहचान कर बीएसए को सूची भेजी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक ही पैन से वेतन लेने वाले पांच सहायक अध्यापकों की जांच लेेेखाधिकारी बेसिक को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि एक ही पैन से पांच सहायक अध्यापकों के वेतन लेने के मामले की जांच लेखाधिकारी बेसिक को सौंपी गई है। इस मामले में शासन को पत्र भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed