फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One way system will be implemented in the city from today

शहर में वन वे व्यवस्था लागू होगी आज से

Tue, 29 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One way system will be implemented in the city from today
मऊ। नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनता के सुझाव पर जिला प्रशासन द्वारा नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था 30 जून 2021 से लागू की जाएगी। यह व्यवस्था सुबह नौ से शाम आठ बजे तक रहेगी। बाल निकेतन से टीसीआई मोड़ तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस व्यवस्था के क्रम में यातायात व्यवस्था इस प्रकार रखी गई है कि मिर्जा हादीपुरा की तरफ से आने वाले सभी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को टीसीआई मोड़ से बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहां से ढेकुलिया घाट होते हुए बाल निकेतन होकर रोडवेज की ओर से जा सकते हैं या वहां से या बलिया मोड़ की ओर जा सकते हैं। जिनको शहर में आना है वे रेलवे क्रॉसिंग कोतवाली होते हुए रौजा, सदर चौक होते हुए आगे मिर्जाहादीपुरा जा सकते हैं। इस प्रकार शहर में एकल मार्ग व्यवस्था प्रारंभ की गई है। टीसीआई मोड़ से कोतवाली तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान का कहना है कि लोगों से अपेक्षा की जाती है कि इस एकल मार्ग व्यवस्था में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करके जाम से निजात दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed