फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One student died, two seriously injured due to collision between car and magic

Mau News: कार और मैजिक की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दो गंभीर

Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
One student died, two seriously injured due to collision between car and magic
मऊ। रानीपुर थाना के भटौली मोड़ के पास बुधवार को दोपहर बाद दो वाहनों की टक्कर से तीन छात्राएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में एक वाहन पलट गया जबकि दूसरे वाहन को लेकर चालक भाग गया। रानीपुर थाना के एक निजी विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शाम को तीन बजे रानीपुर थाना के करजौली निवासी कक्षा दस की छात्रा मधु (15) और मु़हम्मदाबाद गोहना कोतवाली के एकौना गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा आंचल (15) व साधना (18) साइकिल से अपने घर जा रही थीं। भटौली मोड़ के पास पीछे से कार ने एक छात्रा की साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक दो छात्राओं को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस-पास के लोगों ने घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मधु (15) को मृत घोषित कर दिया और आंचल व साधना (18) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पाने के बाद घायल छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक छात्रा भाई राहुल और तीन बहनों कविता, अमिता और उजाला में सबसे छोटी थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के छात्रा को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक तीनों छात्रों के परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। छात्रा की मौत से अस्पताल पहुंच परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed