फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One person in ten reports Corona positive

सावधान: हर दस जांच में एक व्यक्ति मिल रहा हैं संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
One person in ten reports Corona positive
मऊ। जिले में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। अधिकारी, कर्मचारी से लेकर स्वास्थ्यकर्मी तक संक्रमित मिलने लगे हैं। दस में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। एक अप्रैल को सिर्फ पांच मरीज थे और अब संक्रमितों की संख्या 524 हो गई है। कई संक्रमितों के परिवार के सभी सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1 मार्च को एक भी सक्रिय केस नहीं था और 3014 में 2975 मरीज रिकवर हो चुके थे। इसके बाद अगले दिन में केवल 30 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले में 3048 मरीज थे। इनमें 2987 मरीजों को रिकवर और अबतक कुल 39 मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 22 थी। होली के बाद एक से 14 अप्रैल तक संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी। संक्रमण के दूसरे लहर में पांच लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। इनकी मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की आंकड़े में बीते वर्ष से 39 मौत की सूचना चली आ रही है। तीन दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। रविवार को 50, सोमवार 74 और मंगलवार को 151 मरीज मिले थे। इससे पहले 11 अप्रैल को 67, 10 अप्रैल को 44 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

संक्रमितों की खोजने में सहायक हो रहा एंटीजेन
मऊ। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख एंटीजन किट से तेजी से जांच की जा रही है। एंटीजन की जांच में दस मिनट के अंदर रिपोर्ट मिल रही है। आरटीपीसीआर की बहुत सी रिपोर्ट में सैंपल रिक्वायर की रिपोर्ट आ रही है। जांच रिपोर्ट पर नजर डालें तो एक अप्रैल को तीन मरीज मिले। इनमें एंटीजन से एक, ट्रू नाट से एक और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में एक संक्रमित मिला। एंटीजन जांच में दो अप्रैल को पांच, तीन अप्रैल को एरस चार अप्रैल को आठ, पांच अप्रैल को 11, छह अप्रैल को 12, आठ अप्रैल 18, नौ अप्रैल को 29, 10 अप्रैल को 23, 11 अप्रैल को 38, 12 अप्रैल को नौ मरीज मिले। एंटीजेन की जांच में संक्रमित मिले। 13 अप्रैल को 53, 14 अप्रैल को 104 मरीज एंटीजन जांच में संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed