फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One killed, six injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in road accidents
नगर के हिंदी भवन के पास मंगलवार की रात डिवाइडर से टकराई कार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/बढुआ गोदाम। अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर हुई सडक दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर किया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी के पास एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के भातकोल गांव निवासी राहुल चौहान 35 की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने भीटी आया था और वापस घर लौट रहा था। दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज के पास चार बजे भोर में हुई। तेज गति से जा रही एक डिवाइडर से जा भिड़ी। ऐसे में कार सवार हलधरपुर थाना क्षेत्र नसीराबाद गांव निवासी लालबहादुर 37 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। बाकी चार को मामूली चोटें आईं। सभी लोग विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तीसरी घटना सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास हुई जिसमें एक बाइक सवार को आटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराकछार गांव निवासी हिरसीकेश पांडेय 52 घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed