फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One company each of BSF and PAC jawans will be deployed at the counting site

Mau News: मतगणना स्थल पर होगी एक एक कंपनी बीएसफ और पीएसी के जवानों की तैनाती

Sat, 13 May 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
One company each of BSF and PAC jawans will be deployed at the counting site
निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान हर गतिविध पर सतर्क नजर रखेंगे। प्रत्याशियों और उनक एजेंटों के अतिरिक्त किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ और पीएसी की एक एक कंपनियां तैनात की जाएंगी। इनके अलावा 23 इंस्पेक्टर , 89 उपनिरीक्षकों के साथ ही पांच महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे। मतगणना स्थल पर एक हजार सिपाही सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मतगणना स्थल और स्ट्रांगरूमों पर सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मतगणना स्थल पर हर टेबल पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। जो किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को नियंत्रित करेंगे। एसपी ने बताया कि इसक अलावा बैरियर की व्यवस्था रहेगी। अनधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना स्थल के आस पास शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए मोबाइल दस्ते चक्रमण करते रहेंगे। इसके साथ ही 112 पुलिस की तैनाती रहेगी जो किसी भी सूचना त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। एसपी ने बताया कि मतगणना स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्वों को निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed