फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One by one candidates nominated for most of the seats for the post of Gram Panchayat member

ग्राम पंचायत सदस्य पद की अधिकांश सीटों पर एक एक प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
One by one candidates nominated for most of the seats for the post of Gram Panchayat member
मऊ। जनपद के 162 ग्राम पंचायतों में रिक्त रह गए ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन रविवार को बीत गया। इस दौरान अधिकांश सीटों के लिए केवल एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुछ गिनी चुनी सीटों पर ही दो दो प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। सोमवार को नाम वापस लिया जा सकेगा। ऐसी संभावना है कि लगभग सभी रिक्त 1879 पदों पर निर्विरोध चयन हो जाएगा।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक में बीडीसी के रिक्त एक पद पर एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया वहां पर उसका निर्विरोध चयन हो गया। खानपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। यहां पर मतदान की नौबत हो सकती है। रतनपुरा स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायतों में 162 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में नामांकन हुआ। 162 के सापेक्ष कुल 171 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया जिसमें 153 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर मात्र एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने से 153 का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है जबकि सेहबरपुर ग्राम पंचायत की 8 एवं मऊ कुबेर ग्राम पंचायत की एक ग्राम पंचायत सदस्य की सीट पर दो दो नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन है , देखना है नाम वापसी के बाद कौन सी तस्वीर उभरकर सामने आती है। नामांकन चुनाव अधिकारी रितेश बिंदल खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र नाथ यादव की देखरेख मेंहुआ। बडराव ब्लॉक में सदस्य पद के लिए 197 रिक्त पदों के लिए 208 नामांकन हुए। इस प्रकार 15 सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। फतेहपुर मण्डाव में 78 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के कुल 216 पद रिक्त हैं। 268 पर्चों की विक्री हुई थी। लेकिन 216 पदों पर नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परदहां ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 129 पद के लिए कुल 162 पर्चो की बिक्री हुई। जबकि इंदरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए एक परचा दाखिल किया गया। अभी तक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 402 पर्चो की बिक्री हुई थी इनमें से 132 ने नामांकन किया। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड क्षेत्र के कुल 83 ग्राम पंचायतों के 63 गॉवों में ग्राम सभा सदस्य के 242 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए 212 सीटों पर एक एक प्रतयाशियों ने नामांकन किया, इसलिए इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इसके अलावा ब्लॉक के 8 ग्राम पंचायतों के 30 सदस्य पद के लिए कुल 60 प्रत्याशी मैदान में है। ऐसी ग्राम पंचायतों में देवकली देवदास, कोठिया, भाटपारा, अलाउद्दीनपट्टी, शमशाबाद, अनुपार, बरडीहा आदि शामिल हैं।

ब्लाक के फरीदपुर धर्मा में ग्राम प्रधान के निर्वाचन के बाद विजई ग्राम प्रधान की मृत्यु के उपरांत वहां चुनाव कराया जाएगा। इस पद के लिए मृतक ग्राम प्रधान के परिवार के दो सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल किए गया है। कोपागंज ब्लाक में कुल रिक्त 260 पदों के सापेक्ष 260 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसलिए यहां सभी सीटों पर निर्विरोध चयन तय है। दोहरीघाट में 260 के सापेक्ष केवल 241 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस ब्लाक में अभी भी 24 पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed