फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One and a half feet deep potholes on the road leading to the houses of public representatives,

Mau News: जनप्रतिनिधियों के घर जाने वाले रास्ते पर डेढ़ फीट गहरे गड्ढे,

Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
One and a half feet deep potholes on the road leading to the houses of public representatives,
जिले में शासन का गड्ढा मुक्त सड़क का दावा गड्ढे में है। नगर के दो मुख्य मार्ग (सहादतपुरा और निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले की सड़क) वर्षों से बदहाल है। इन सड़कों पर एक से डेढ़ फीट के तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। सहादतपुरा जाने वाली सड़क पर सपा सांसद समेत सत्ताधारी दल के नेताओं के आवास है। नेताओं ने कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। बीते अक्तूबर माह में नगर पालिका ने दिसंबर माह में इस सड़क की मरम्मत कराने का दावा किया था। डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। प्रस्ताव तक तैयार नहीं है।
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले, पावर हाऊस कॉलोनी को जोड़ते हुए गोरखपुर-वाराणसी बाईपास तक जाने वाली डेढ़ किमी सड़क दो साल से बदहाल है। इस मार्ग पर डीसीएसके कॉलेज के अलावा दो बड़े निजी स्कूल है। सड़क पर जगह-जगह पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। दूसरी सहादतपुरा मोहल्ले की सड़क है। इस मार्ग पर सपा सांसद राजीव राय, घोसी से भाजपा के विधायक रहे विजय राजभर का आवास भी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस मार्ग पर कुछ दूरी तक पैच वर्क हुआ था।दो महीने में सड़क की गिटि्यां उखड़ गई हैं।इस सड़क पर दो हजार घरों के लोगों का आवागमन होता है। साथ ही यह मार्ग रोडवेज, रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ मोड़, अली बिल्डिंग बाजार और एनएच 29 को जोड़ता है। यह दोनों सड़कें नगर पालिका के अधीन हैं। सड़क की मरम्मत के लिए घोसी से सपा सांसद राजीव राय और पूर्व विधायक विजय राजभर नगर पालिका प्रशासन को कई बार पत्र लिख चुके हैं। अमर उजाला में इस सड़क की समस्या को बीते 6 अक्तूबर 2024 के अंक में जिस मार्ग पर सांसद, पूर्व विधायक का आशियाना वह भी है बदहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद नगर पालिका ने दावा किया कि दिसंबर माह तक सड़क की मरम्मत हो जाएगी। इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल का कहना है कि यह कार्य बड़े प्रोजोक्ट का है। सहादतपुरा मार्ग पर जलनिकासी की समस्या है, इसलिए इसकी मरम्मत के बजाय इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जाएगा। जल्द ही प्रस्ताव बनाया जाएगा। निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले की सड़क की बदहाली की जानकारी नहीं थी। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed