फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One and a half bigha wheat crop burnt to ashes due to high tension spark

Mau News: हाईटेंशन की चिंगारी से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
One and a half bigha wheat crop burnt to ashes due to high tension spark
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र नगरीपार ग्राम स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार की शाम हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे तीन किसानों की 15 (डेढ़ बीघा) मंडा फसल जलकर राख किया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र नगरीपार ग्राम सभा निवासी धर्मेंद्र यादव के खेत में हाइटेंशन का पोल लगा है। बुधवार को करीब 3:30 बजे उनके खेत में हाइटेंशन के तार से निकली चिंगारी गिरने से आग लग गई। जिससे उनकी गेहूं की पांच मंडा फसल जल गई। वहीं नर्वदेश्वर उपाध्याय, धरणीधर उपाध्याय की गेहूं की फसल भी पांच-पांच मंडा जल गई। कुछ दूर पर भैंस चरा रहे लोगों ने हाइटेंशन तार से चिंगारी गिरते देख शोर मचाया। देखते ही देखते खेत में आग पकड़ लिया। शोर सुनकर खेत में आग की लपट देखकर ग्रामीणों आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस जांच में जुट। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी लेखपाल को दूरभाष पर दी। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल बृहस्पतिवार की सुबह आकर रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed