फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One accused surrenders in Abbas Ansari's hate speech case

मऊ: अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले में एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 15 Feb 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
One accused surrenders in Abbas Ansari's hate speech case
मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा में अधिकारियों को धमकी देने के मामले में आरोपी इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुफ पुर मुहम्मदाबाद निवासी आरोपी मंसूर अंसारी ने बुधवार को सीजेएम एमपी/ एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम श्वेता चौधरी ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंसूर अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए अर्जी दी, जिस पर बचाव पक्ष और सहायक अभियोजन अधिकारी रविंद्र यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में अपराध संख्या 97/ 22 धारा 506, 171च भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना मे मामले में धारा 506, 171 एफ,186,189,153 ए, 120 बी भादवि में सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी आदि के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed