फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the third day, Varanasi defeated Chitrakoot, and Saifai defeated Saharanpur.

Mau News: तीसरे दिन वाराणसी ने चित्रकूट को 10-0 और सैफई ने सहारनपुर को 8-0 से हराया

Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
On the third day, Varanasi defeated Chitrakoot, and Saifai defeated Saharanpur.
जिला स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के एक मैच में खेलते ​खिलाड़ी।स्रोत- स्वयं
मऊ। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को सात मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बरेली मंडल, वाराणसी मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बरेली मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। इसमें बरेली की टीम ने नीरज के दो और आदिल के तीन गोल की बदौलत अलीगढ़ को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
दूसरे मैच में आगरा मंडल और मिर्जापुर मंडल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंतिम क्षणों में ऋषभ के शानदार गोल की बदौलत आगरा मंडल ने मिर्जापुर को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने बस्ती मंडल को 1-0 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से रोहतम ने एकमात्र विजयी गोल किया। चौथे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर मंडल को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से मात दी। पांचवें मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अफरीदी, गोविंद और अभिषेक के शानदार खेल की बदौलत वाराणसी ने चित्रकूट मंडल को 10-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed