Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the third day of Navratri, the form of Mother Goddess Chandraghanta was worshipped.

Mau News: नवरात्र के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप हुई पूजा

Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the third day of Navratri, the form of Mother Goddess Chandraghanta was worshipped.
नगर के शीतला माता धाम पर सजा मां का दरबार।संवाद - फोटो : टूंडला के देवी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु युवतियां व बच्चे संवाद
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में भारी संख्या में आए भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

तड़के शुरू हुआ पूजा का दौर अनवरत देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान और व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजा की। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को नगर के शीतला माता धाम, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहे स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव के अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के दर्शन पूजन के लिए लोग कतारबद्ध आए। लाइन में खड़े भक्त काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के पूजन अर्चन करने पहुंचे। मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा चंद्रघंटा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं।


रतनपुरा : नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। क्षेत्र के रतनपुरा, बिलौझा, खालिसपुर, मुस्तफाबाद स्थित दुर्गा मंदिरों पर मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed