फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the sixth day of Sharadiya Navratri, devotees worshipped Goddess Katyayani.

Mau News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की आराधना

Sun, 28 Sep 2025 05:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
On the sixth day of Sharadiya Navratri, devotees worshipped Goddess Katyayani.
शारदीय नवरात्र पर नगर के शीतला माता धाम पर सजा मां का दरबार। संवाद
मऊ। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में मां कात्यायनी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान और व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

नवरात्र के छठवें दिन नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव के अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओंं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी देवी का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के छठवें अवतार की पूजा की। मंदिरों में मां की विधि विधान से पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार रही। लाइन होने के चलते लोगों को काफी देर तक मां के दर्शन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालुओं का सारा कष्ट दूर हो गया।
कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था। कतार में खड़े श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे थे।

उधर, नगर के पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद चहल-पहल बढ़ गई है। हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा था। भक्तिगीत के बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

शारदीय नवरात्र पर नगर के शीतला माता धाम पर सजा मां का दरबार। संवाद

शारदीय नवरात्र पर नगर के शीतला माता धाम पर सजा मां का दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed