फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the second day, there is drizzle and rain somewhere, the weather is pleasant

दूसरे दिन कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, सुहावना रहा मौसम

Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
On the second day, there is drizzle and rain somewhere, the weather is pleasant
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन बुधवार को तड़के कहीं बूंदाबांदी तो वहीं देर शाम को झामाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। इससे पूर्व जिले में दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से तापमान में दो डिग्री का घटाव दर्ज किया गया। इसके पूर्व मौसम सुहाना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। मंगलवार की रात से आसमान में बादल छाए रहे। तड़के हवा के साथ कहीं बूदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। मध्याह्न तक रुक-रुक कर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। मौसम सुहाना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अगर तेज बरसात होती है तो सब्जी, तरबूज, खरबूज तथा आम की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। नुकसान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed