Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
On the resounding victory of Presidential candidate Draupadi Murmu, BJP people expressed happiness by feeding each other sweets.
{"_id":"62d98ff26c5fab179c36b40f","slug":"on-the-resounding-victory-of-presidential-candidate-draupadi-murmu-bjp-people-expressed-happiness-by-feeding-each-other-sweets-mau-news-vns6652283165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर भाजपाजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताया हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर भाजपाजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताया हर्ष
भाजपा की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुश्री मनाई और बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की विजय पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। भारत में पहली बार किसी आदिवासी महिला ने राष्ट्रपति पद पर विजय हासिल की है। आज भाजपा ने भारत के शीर्ष पद पर समाज के कतार में अंतिम पायदान पर खड़ी एक सामान्य आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनवाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना सामाजिक न्याय के क्षेत्र में स्वागत योग्य कदम है। वह सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी आदिवासी महिला हैं, जिन्होंने अपने कर्म और योग्यता के बल पर यह पद पाया है। कहा कि द्रौपदी मुर्मू के स्वभाव में कभी कोई परिवर्तन नहीं आया। राजभवन से निकलकर अपने सामान्य जीवन में पूर्व की भांति समाहित हो जाना यह बड़े व्यक्तित्व की पहचान है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति भवन में रहकर कार्य करने से तमाम सुदूर क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों को मुख्य धारा से जुड़ने में आसानी होगी। इस दौरान संगीता द्विवदी,, नुपूर अग्रवाल, आनंद सिंह, सचिंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, कृष्णकांत राय, संतोष कुमार सिंह ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।