फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the pretext of cleaning jewelry, took away jewelery worth lakhs

आभूषण साफ करने का झांसा देकर महिला से उचक्कों ने उड़ाया लाखों का आभूषण

Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of cleaning jewelry, took away jewelery worth lakhs
एक कंपनी के प्रचार के लिए केमिकल द्वारा नि:शुल्क में बर्तन के साथ गहने चमकाने के नाम पर दो बाइक सवार युवकों ने सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव निवासी महिला से लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला को कुछ देर बाद हुई, जब उन्हें साफ करने के लिए रखे गए बर्तन में आभूषण नहीं मिले। पीड़िता ने सरायलंखसी थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

रैकरावेडीह निवासी हौशला दुबे पत्नी शोभनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने घर में थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे और खुद को एक कंपनी के लिए केमिकल का प्रचार करने आए हैं। इससे सोने-चांदी के आभूषण व तांबा, पीतल के बर्तन आदि चमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच महिला का पति शोभनाथ दूबे द्वारा घर में रखी पीतल की एक मूर्ति उन दोनों युवकों को देकर साफ करवाए। इतने में एक युवक ने सोने के आभूषण को भी साफ करने की बात कही, जिस पर शोभनाथ दूबे की पत्नी हौशला दूबे ने अपनी सोने की सिकड़ी व दो सोने की अंगूठी साफ करने के लिए दे दिया। उचक्कों ने हौशला दूबे से गर्म पानी मांगा, जब तक वह गर्म पानी लेकर आईं दोनों आरोपी गहने को लेकर भागने लगे। दंपति ने उनका पीछा भी किया लेकिन दोनों फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि गायब आभूषण की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये के करीब है। पीड़ित शोभनाथ दूबे ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं घटना को लेकर परिवार के लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed