फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the orders of the jailed criminals, the goons demanded 10 lakh extortion from the businessman, three crooks arrested

जेल में बंद अपराधियों के हुक्म पर गुर्गों ने कारोबारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, तीन बदमाश गिरफ्तार 

Sat, 18 Apr 2020 06:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the jailed criminals, the goons demanded 10 lakh extortion from the businessman, three crooks arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मऊ जिले की चिरैयाकोट पुलिस ने क्षेत्र के औसतपुर गांव निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी से लालू यादव के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किया। तीनों का चालान शनिवार को कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार औसतपुर के पास बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाले आफताब आलम के मोबाइल पर शुक्रवार को फोन कर कुख्यात बदमाश लालू यादव के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आफताब ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सर्विलांस की मदद से रंगदारी मांगने वालों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके बाईपास पर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 150 रुपये मिले। पकड़े गए आरोपियों में अरमान पुत्र वली जान औसतपुर, सिद्धार्थ शुक्ला पुत्र दिवाकर शुक्ला दरियापट्टी तथा आदित्य यादव पुत्र अमरनाथ यादव मनाजीत के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हीं तीनों ने शुक्रवार को औसतपुर के बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी आफताब आलम से 10 लाख रुपये मांगे थे। इन तीनों ने पुलिस को बताया कि गाजीपुर जिला जेल में बंद अब्दोपुर निवासी विक्रांत यादव और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली के अजगरा निवासी अभिमन्यु उर्फ मोनू के कहने पर बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी से रंगदारी मांगी थी।


पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके शनिवार को चालान कर दिया। इस बाबत एसओ विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि इन्हीं तीनों ने लालू यादव के नाम पर दस लाख की रंगदारी बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी से मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed