फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the first day, 5429 people were admitted to the OPD at Kalpanath Rai Medical College.On the first day, 5429 people were admitted to the OPD at Kalpanath Rai Medical College.

Mau News: कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में पहले ही दिन 5429 लोगों की ओपीडी

Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 5429 people were admitted to the OPD at Kalpanath Rai Medical College.On the first day, 5429 people were admitted to the OPD at Kalpanath Rai Medical College.
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के संचालन के पहले दिन ही इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजो
मऊ/इंदारा। कोपागंज ब्लॉक के कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के संचालन के पहले दिन बुधवार को ओपीडी में रिकॉर्ड 5429 लोग पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में संचालन के पहले दिन पीएम मोदी के जन्म दिन पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस दौरान 785 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में 3000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच विशेष शिविर में की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जिले के दिग्गज नेता कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरिजमालपुर से महज तीन किमी दूर कसारा में उनके नाम से बने मेडिकल कॉलेज में बुधवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी की शुरुआत होेते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले ही कोपागंज ब्लॉक के 40 गांव के अलावा मऊ शहर, घोसी, मधुबन के अलावा सीमावर्ती जिला बलिया के भीमपुरा, नगरा सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ अस्पताल के मुख्य हॉल से बाहर तक लगी रही। दोपहर दो बजे तक यहां 5429 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में 2830 मरीज जांच एवं उपचार के लिए पहुंचे। इसके बाद दूसरे नंबर पर आर्थो विभाग में 714 मरीजों ने उपचार कराया। इसी तरह से सर्जरी विभाग में 344 तो इएनटी विभाग में 194 और नेत्र रोग विभाग में 225 और न्यूरो विभाग में 485 जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ से 413 महिलाओं ने उपचार कराया। इस दौरान 785 लोगों की जांच हुई। इसमें 345 का सिटी स्कैन, बाकी का एक्सरे सहित दूसरी जांच रही। स्वास्थ्य शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एमके श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और डॉ मनीष राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय का आज सपना साकार हो गया है। उनके जिले में मेडिकल कॉलेज बना, आज पहले दिन पांच हजार लोगों का स्वास्थ्य की जांच की गई। 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का सहयोग रहा। इस मौके पर अशोक सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed