फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the first day, 12 nominations were made on various posts including the Chairman, General Secretary

पहले दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदो पर 12 ने किया नामांकन

Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 12 nominations were made on various posts including the Chairman, General Secretary
कलेक्ट्रेट बार के पुस्तकालय भवन में डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नाम? - फोटो : MAU
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को नामांकन शुरू हुआ। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमा गहमी बनी रही।यह जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के सदस्य नजमुल इकबाल ने बताया कि कि नामांकन के पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए राम दरस राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह ,साधारण उपाध्यक्ष के लिए प्रभाकर राय, महामंत्री के लिए सत्य राम यादव, सहमंत्री प्रशासन के लिए संजय मौर्य तथा कोषाध्यक्ष के लिए शाह मुहम्मद इकबाल और धनंजय सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अतुल कुमार राय, राम बचन यादव ,सुरेश प्रसाद वर्मा, रितेश कुमार श्रीवास्तव और जावेद अहमद ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि नामांकन एक अक्टूबर और 3 अक्टूबर को भी होगा ।नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही । इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव शंकर राय ,जवाहरलाल पांडेय, मोहम्मद असलम तथा चुनाव अधिकारी राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed