फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the complaint of the villagers, SDM conducted terrestrial inspection

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the villagers, SDM conducted terrestrial inspection
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पलिया में 100 एमबीए का बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जो एक सप्ताह पूर्व जल गया था। बिजली विभाग की ओर से भेजे गए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने उसे अपनी जमीन बताकर रोक दिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना से की गई। एसडीएम ने उसका निरीक्षण करके कार्रवाई के लिए लेखपाल को निर्देशित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रायपुर पलिया गांव के ग्रामीणों सदन शर्मा, नंदलाल राजभर, संजय, सिंह, नन्हे सिंह, सरोज गुप्ता, सुड्डु मोदनवाल, राकेश गुप्ता विनय राजभर, पिंटू सिंह सोनू गुप्ता आदि ने एसडीएम अंकुर लाठर को दी गई शिकायत में कहा है कि सरकारी अभिलेख में गाटा संख्या 216 पोखरी की भूमि है, उस भूमि पर ट्रान्सफार्मर पहले से लगा हुआ था। एक सप्ताह पहले जल गया है, जिसे उसी गाटा संख्या में पोखरी की जमीन पर गांव का एक व्यक्ति मकान बनाकर रह रहा है। जो ट्रांसफार्मर को लगाने नहीं दें रहा था और उसके मकान से सटे ग्राम प्रधान रिंकू देवी गाटा संख्या 123 में 10 कड़ी चौड़ा चकरोड ट्रांसफार्मर के बगल से पलिया बस्ती तक जाने के लिए बनवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण के बाद एसडीएम अंकुर लाठर ने लेखपाल अविनाश सिंह को निर्देशित किया कि वह पोखरी की पैमाईश करें और यदि मकान अवैध निर्माण में आता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर हमें दें। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कह कर ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर एसडीएम के साथ मौके पर सीओ नंदलाल, एसओ रूपेश सिंह, कानूनगो सत्यप्रकाश राही, लेखपाल अविनाश सिंह, लेखपाल रामसरीख यादव, प्रधान पति अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed