फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   old pension scheme to be restored

बहाल की जाए पुरानी पेंशन योजना

Fri, 22 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
old pension scheme to be restored
डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते एमएलसी चे - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग की। साथ ही सीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि आज फिर शिक्षकों को 1968 के शिक्षक आंदोलन की भांति संगठित होकर आंदोलन करने की आवश्यकता है। जिससे पुरानी पेंशन की बहाली और तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण कराया जा सके। संगठन के प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने शिक्षक एकता का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने मंडल की विभिन्न समस्याओं तथा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने जनपद की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उसके निराकरण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से समाधान की मांग की। अंत में धरने में जनपद की एक शिक्षिका के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। साथ ही शिक्षिका को न्याय एवं सुरक्षा की मांग की गई। धरने को केपी सिंह, अश्विनी तिवारी,जेश राय, रामबिलास यादव, प्रामजन्म सिंह, शिव मूरत यादव, रवि यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed