फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old eyes turned stoned while waiting for pension, it did not come in the account

Mau News: पेंशन की बाट देखते पथरा गईं बूढीं आंखें, नहीं आई खाते में

Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Old eyes turned stoned while waiting for pension, it did not come in the account
मऊ। जिले के वृद्धा पेंशनधारकों को चार महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इससे उनकी स्थिति खराब हो गई है। वे पेंशन मिलने की आस में बैंकों का चक्कर काटने को विवश हो रहे हैं। हर बार उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। इसमें से कई लोग ऐसे हैं, जिनके लिए पेंशन ही गुजारे का माध्यम है। जिला प्रशासन को इन लोगों की कोई परवाह नहीं रह गई है। आला अधिकारी बैंकिंग समस्या होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 87609 वृद्धा पेंशनधारक हैं। सरकार की तरफ से प्रतिमाह एक हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। लेकिन महीनों से पेंशनधारकों के खाते में पेंशन न पहुंचने से लाभार्थियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से मार्च माह 2023 में पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजा गया था। लेकिन अभी तक पांच माह से लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है। जिले में छह हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जिनका आधार कार्ड तथा एनपीसीआई से लिंक न होने से लंबे समय से पेंशन नहीं मिल पा रहा है। विभाग की तरफ से तकनीकी खामी से पेंशन से वंचित होने वाले लाभार्थियों की सूची ब्लाॅकवार, ग्राम सभावार भेजी गई है। सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन आला अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बढुुआगोदाम के बादामी देवी और कुंती सिंह कहना है कि बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा वृद्धावस्था पेंशन ही है। लेकिन चार महीने से पैसा बंद है। बैंक के चक्कर लगाकर थक गए हैं। पता नहीं चल पा रहा है कि क्या गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार का कहना है कि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। बैंक मेें तकनीकी समस्या के चलते छह हजार पेंशन लाभार्थियों के खाते मेंं नहीं जा पा रही है। ब्लाकवार सूची भेज दी गई है। अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed