{"_id":"6a5fbf99781c3453610f5f04","slug":"old-bridge-over-tamsa-river-closed-people-traveling-an-extra-20-km-mau-news-c-295-1-mau1002-148965-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा नदी का पुराना पुल बंद, 20 किमी अधिक दूरी तय कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा नदी का पुराना पुल बंद, 20 किमी अधिक दूरी तय कर रहे लोग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना स्थित तमसा पुल
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे होकर उत्तर दिशा में आवागमन का संकट गहरा गया है। तमसा नदी पर 1978 में बना पुल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया है।
क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से तमसा नदी पर बंदीघाट गांव के पास नए पुल की मांग कर रही थी, लेकिन वह मांग अभी फाइलों में ही अटकी है। अब पुराना पुल भी बंद हो जाने से समस्या बढ़ गई है।
पुल बंद होने से मुहम्मदाबाद से घोसी, दोहरीघाट, कोपागंज, जीयनपुर होते हुए गोरखपुर जाने वाले लोगों को अब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी कस्बे के नामचीन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को हो रही है। मुहम्मदाबाद के उत्तरी इलाके वलीदपुर, रामनगर, भातकोल, देवलास, कोइरियापार समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों छात्र रोजाना मुहम्मदाबाद कस्बे में पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल, डॉ. प्रवीण मद्धेशिया, राणा प्रताप सिंह, पंकज सिंह का कहना है कि विद्यालय में उत्तरी क्षेत्र के सैकड़ों छात्र पढ़ते हैं। पुल बंद होने से बड़ी गाड़ियों को आने-जाने में 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी और दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अभिभावक भी चिंतित हैं कि बच्चे सुरक्षित कैसे आएंगे-जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अनुसार 1977 में बने पुल को तकनीकी जांच के बाद असुरक्षित घोषित कर बंद किया गया है। इसी स्थान पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। संवाद