फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officials furious upon spotting pushcarts and stalls in a non-vending zone; encroachments removed.

Mau News: नॉन वेंडिंग जोन में ठेला-खोमचे देख भड़के जिम्मेदार, हटवाया अतिक्रमण

Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials furious upon spotting pushcarts and stalls in a non-vending zone; encroachments removed.
कोपागंज में अतिक्रमण हटवाते नगर पंचायत कर्मचारी
कोपागंज। कसारा मोड़ और भातकोल मोड़ पर नॉन वेंडिंग जोन में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अभियान चलाया। थाना परिसर के पास दोनों स्थानों पर सड़क किनारे लगे ठेला-खोमचे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने संचालकों और वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही ठेला लगाने और वाहन खड़ा करने की हिदायत दी। दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


कसारा मोड़ और भातकोल मोड़ को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद यहां ठेला-खोमचे लगने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटे लाल तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नॉन वेंडिंग जोन में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed