{"_id":"68acc402926e2f1ebf04bef4","slug":"officials-create-a-modern-environment-by-removing-problems-in-industrial-sector-mau-news-c-189-1-chl1001-135535-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं दूर कर आधुनिक माहौल बनाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं दूर कर आधुनिक माहौल बनाएं अधिकारी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में बोलते डीएम चंद्रमोहन गर्ग। संवाद
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने कटरिया अंडरपास के समीप हाईवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए निकास मार्ग निर्माण की मांग की।
अध्यक्षता करते हुए डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में नए सब स्टेशन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर कब्जा लेने के लिए एक्सईएन विद्युत वितरण प्रथम को निर्देश दिया। कहा कि भूमि पर कोई अतिक्रमण न कर पाए और जल्द से जल्द टेंडर कराकर निर्माण शुरू करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत ऋण स्वीकृति व वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को बाकी न रखा जाए। उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करने के संबंध में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव से कहा कि संबंधित को अवगत कराते हुए समस्या का निदान कराए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं और निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक के दौरान उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली के खंभों की ऊंचाई बढ़ाने व कुछ सड़के अपूर्ण होने की बात बताने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समाधान हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान उपयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी उपस्थित रहे।