मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन के भवन में कार्यक्रम आयोजित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
साथ ही तहसील बार एसोसिएशन को ई-लाइब्रेरी और 60 हजार रुपये की किताबें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र नाथ राय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह, उपाध्यक्ष शिवनारायण राय, मंत्री धनंजय कुमार पांडेय, सह मंत्री प्रशासन शैलेंद्र राय, सह मंत्री पुस्तकालय राजेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष हरिओम श्रीवास्तव के साथ ही वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए राम नक्षत्र मिश्र, राजेश खरवार और श्रीनारायण यादव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए जयप्रकाश भारती, पंकज श्रीवास्तव और सोमनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर अतुल वत्स, विधायक घोसी विजय राजभर के अलावा अधिवक्ता उपस्थित रहे।