फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers and employees found absent, salary stopped

डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण

Tue, 30 Mar 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees found absent, salary stopped
विकास भवन का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल। - फोटो : MAU
मऊ। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय से उपस्थित न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने इनका वेतन रोकने का निर्देश दिया और नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीरण मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को अपराह्न विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ग्रुप-बी विनीता यादव अनुपस्थिति मिलीं। सहायक सांख्यकीय अधिकारी अश्वनी कुमार बिना अवकाश अनुपस्थित रहे। कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे। अपेक्षित सफाई नहीं पाई गई। डीएम ने कमियों को दूर करने और दो दिन के अंदर भेजने का निर्देश दिया। विमल कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक, बाली रावत अनुचर एवं शीला, कमलाकांत श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक, श्यामबली प्रसाद वरिष्ठ सहायक, जय कृष्ण प्रसाद कनिष्ठ सहायक, राज बहादुर अनुपस्थित पाए गए। श्यामबली प्रसाद वरिष्ठ सहायक 27 मार्च 2021 को भी पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किया था। आशीष रंजन कनिष्ठ सहायक ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर था लेकिन अनुपस्थित नहीं मिले। उपस्थित पंजिका में अनुसार रंजन तीन, पांच, आठ एवं 26 मार्च 2021 को भी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति तिथियों की सेवा बाधित करने का निर्देश दिया। संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ सहायक, अशोक कुमार कनिष्ठ सहायक, विपिन कुमार उपध्याय कनिष्ठ सहायक, राम गुलाम चतुर्थ श्रणी, विपिन कुमार उपध्याय कनिष्ठ सहायक 26 मार्च से तो राम गुलाम 27 मार्च से अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। संतोषजनक स्पष्टीकरण न प्राप्त होने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed