फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Offering flowers of devotion to the graves of ancestors

Mau News: पुरखोें की कब्रों पर चढ़ाए अकीदत के फूल

Wed, 08 Mar 2023 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Offering flowers of devotion to the graves of ancestors
शब-ए-बरात पर जिले में कब्रिस्तान रोशन रहे। लोगों ने कब्रिस्तान पहुंंच कर अपने पुरखों की कब्रगाहों पर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। वहीं मस्जिदों और घरों में लोगों ने रातभर जाग कर इबादत की और अपने गुनाहों के लिए अल्लाह तआला से माफी मांगी। कब्रिस्तानों पर रोशनी के इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को शाम से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल पहल शुरू हो गई थी। इससे पूर्व घरों और मस्जिदों में कुरानख्वानी कराई गई और तबर्रुक बांटे गए। गरीबों को खाना खिलाकर उन्हें दान दिया गया। जबकि मस्जिदों पर रात भर जागकर इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी गई। घरों में महिलाओं और बच्चों ने भी इबादत की।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील क्षेत्र के बीबीपुर, मर्यादपुर, दुबारी, दरगाह में शबेबरात पर मुसलमानों ने कब्रिस्तान पर अपने पूर्वजों की मजारों पर अकीदत के फूल चढ़ाए और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। दरगाह स्थित सैयद मीरा शाह बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में लोग फातिहा पढ़ने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed