मऊ। दीवानी कचहरी परिसर में गुरुवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान में कहीं से कमी नहीं आने की बात कही गई। पदाधिकारियों ने दी गई जिम्मेदारियों को बखूब निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा और बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने संयुक्त रुप से किया।मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष राजेंद्र राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह, साधारण उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ और अनूप कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महामंत्री अरविंद तिवारी, संयुक्त मंत्री विकास भाई निकुंभ, अमरनाथ प्रजापति और ज्ञानचंद पंकज, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के अलावा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पर जयदीप कुमार श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, प्रमोद कुमार रावत, विनय कुमार शुक्ल, संत विजय सिंह और सुखराम चौहान तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पर अजय कुमार यादव, मिथिलेश निषाद, विजयकांत मिश्र, विजय प्रताप सिंह, विनय कुमार राजभर और साबिर अली ने शपथ लिया। इस दौरान बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जयनरायन पांडेय, नगरपालिका चेयरमैन तय्यबपालिकी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, शमसुल हसन, दारोगा सिंह, एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, रविंद्र लाल श्रीवास्तव ,शंभू शरण श्रीवास्तव, और सैयद सादिक अख्तर उपस्थित रहे।