फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oath of office and secrecy administered to officials

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Oath of office and secrecy administered to officials
मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की तरफ से रविवार को नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय अतिथि भवन में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री जैनेश कश्यप पंकज ने कहा कि युवा समाज ही समग्र समाज को नई दिशा देकर उसकी दशा को बदल सकता है। आज वयोवृद्ध लोगों ने जो पौधा रोपित किया था। वह पौधा पुष्पित और पल्लवित हो करके समग्र समाज को अपनी छत्रछाया दे रहा है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि व पर्यवेक्षक उमेश चंद्र गुप्त द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ साथ युवा संगठन के प्रादेशिक महामंत्री चुने जाने पर अभिषेक मद्धेशिया को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उमेश चंद गुप्ता एडवोकेट तथा मनोज कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता तथा महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को पारसनाथ गुप्ता, रामदास गुप्ता, कुबेर प्रसाद, बैजनाथ गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रोशन मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया, अनूप चंद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed