फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oath administered to the heads of organized villages of five blocks

पांच ब्लाकों के संगठित गांवों के प्रधानों को दिलाई गई शपथ

Wed, 26 May 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to the heads of organized villages of five blocks
शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के पांच ब्लाकों के 260 प्रधानों को वर्चुवल तरीके से शपथ ग्रहण करा दिया गया। शासन के निर्धारित शपथ पत्र पर इनसे हस्ताक्षर कराए गए। शेष चार ब्लाकों की संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों का शपथ ग्रहण बुधवार को कराया जाएगा। बडरांव ब्लॉक के कुल 72 ग्राम सभा में 54 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके अलावा 18 असंगठित ग्रामसभाओं का शपथग्रहण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उधर विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव के 78 ग्राम सभाओं के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के सापेक्ष ब्लाक के सभागार से खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने 56 ग्राम प्रधानों को आनलाइन पद की शपथ दिलाई। इस दौरान सर्वर प्रॉब्लम होने के चलते आनलाइन शपथ ग्रहण लेने में ग्राम प्रधानों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा कुछ ग्राम पंचायतों में पहुँच कर शपथ दिलाते हुए ग्राम प्रधानों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराया। उधर कई ग्राम सचिवों ने प्रधानों को ब्लाक मुख्यालय बुलाकर आनलाइन शपथ दिलाया। घोसी ब्लॉक के कुल 72 ग्राम सभा में 50 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण हुआ। यहां अहमदपुर असना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुदर्शन कुमार सहित कई प्रधानों को एडीओ पंचायत हृदयेश पांडेय एवं ग्राम विकास अधिकारी अमरजीत यादव ने पद की शपथ दिलाई। जबकि घोसी ब्लाक के कोरम पूरा न कर पाने 22 असंगठित ग्रामसभाओं के प्रधानों का शपथग्रहण नहीं हो पाया।मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल 83 ग्राम पंचायतों में से मंगलवार को 61 पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ऑन लाइन शपथ दिलाई गई। निर्वाचन के बाद एक ग्राम पंचायत के प्रधान की आकस्मिक मृत्यु और 21 पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों की संख्या पूरा न होने से 22 गांवों के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।इसी प्रकार परदहां ब्लाक के कुल 51 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को 40 पंचायतों के ग्राम प्रधानों को आन लाइन शपथ दिलाई गई।11 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों की संख्या पूरा न होने से इन गांवों में शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि पांच ब्लाकों के 260 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मंगलवार को शपथ दिला दी गई जबकि शेष 246 ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed