फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   nyaayik kaaryon se virat rahakar adhivakta

न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अधिवक्ता,प्रतिनिधिमंडल मिलेगा जिला जज से

Thu, 04 Feb 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
nyaayik kaaryon se virat rahakar adhivakta
मऊ। विभिन्न स्थानों पर अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार में कोई उचित कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं से राय ली गई । सदस्यों से राय लेने के बाद बार अध्यक्ष राजेंद्र राय ने पांच सदस्य कमेटी का गठन किया। साथ ही अधिवक्ता शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे ।
विज्ञापन

घटनाओं को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में वकीलों ने रखा कि विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही। इसके अलावा प्रभारीनिरीक्षक डीके श्रीवास्तव द्वारा एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले में अध्यक्ष महामंत्री के नेतृत्व में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया। इसमेंवरिष्ठ अधिवक्ता इश्तियाक अहमद, लालजी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, सदानंद राय और मान सिंह यादव को शामिल किया गया। यह कमेटी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा के साथ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल अफताब अहमद से मिलकर अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे अमर्यादित आचरण के बाबत बात करेगा। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय और संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शमशुल हसन, लालजी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, हरिद्वार राय, दरोगा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद राय, रामकृत यादव ,लक्ष्मीकांत यादव, आनंद व वीरेंद्र यादव आदि विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

तहसील सदर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें अधिवक्ता हरकेश सिंह, धनंजय पांडेय, तेज बहादुर सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी सदर द्धारा न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य न करने एवं बार-बार दुर्भावनापूर्ण आचरण से क्षुब्ध होकर कार्य करने के बावत दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा एसडीएम के कार्य व्यवहार की निंदा करते हुए उनके न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया। बार के अध्यक्ष अखिलानंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार से एसडीएम सदर के न्यायालय का अग्रिम निर्णय होने तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed