फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Number of active corona patients in the district was 56: DM

जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या हुई 56 : डीएम

Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Number of active corona patients in the district was 56: DM
मऊ। जिले में सोमवार को आठ कोरोना संक्रमितों के मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई। इस तरह से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हो गई। 48 घंटे के अंदर जिले में करोना के 24 नए मामले आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। यह जानकारी सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को दिन में सात तथा शाम को एक और पॉजिटिव रिपोर्ट आने से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई। इससे पूर्व शनिवार और रविवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इस तरह से दोनों दिनों को मिलाकर कोरोना के 24 संक्रमित मिले है। इस तरह से जिले में अब तक 124 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव हो चुकी है। जिसमें 65 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बरवक्त जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 54 है। इसमें चार लोगों का इलाज बीएचयू में एक का लखनऊ में तथा तीन लोगों का उपचार आजमगढ़ में चल रहा है। आगे बताया कि जिले मे हॉट स्पॉट की संख्या 21 हो चुकी है। सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का सैदपुर नया हॉट स्पाट बना, क्योंकि अन्य मरीज जहां से मिले है, वो क्षेत्र पहले से हॉट स्पॉट घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिन सात लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उसमें नगर क्षेत्र के सहादतपुरा का एक तथा शिवानंद महाविद्यालय इंदारा में क्वॉरेंटाइन किए गए विदेश से आए दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है । इसीक्रम में नगर क्षेत्र के पहाड़पुरा में भी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव मिली है ,तथा रघुनाथपुरा मोहल्ले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि रघुनाथपुरा मोहल्ले का हाटस्पाट की एरिया ढाई सौ से बढ़ाकर 500 मीटर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed