फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NSS teaches to do one's own work

Mau News: अपना कार्य स्वयं करने की शिक्षा देता है एनएसएस

Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
NSS teaches to do one's own work
घोसी। कस्बा स्थित सर्वोदय पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर मिर्जाजमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। छात्रों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ कालेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. वंदना पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रो. डॉ. वंदना पांडेय ने कहा कि आप सभी सात दिन अनुशासन में रहकर समाज एवं देशहित में कार्य करने की शिक्षा ग्रहण करें।एनएसएस हमें अपना कार्य स्वयं करने एवं भाईचारे की शिक्षा देता है। समाज एवं देश सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सेवा नहीं होता है। क्रीड़ाधीक्षक डॉ.अमरजीत, डॉ. संजय राय ने कहा कि आपकी शिक्षा का मुख्य लक्ष्य समाज एवं देश का उन्नति होना चाहिए। डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. सत्येंद्र कांत पांडेय ने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर समाज व देशहित में कार्य करने की नसीहतें दीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्र ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जुबैरआलम,अभिनंदन चौरसिया, राहुल त्रिपाठी, मनोज कुमार, संजय यादव, चंद्रकेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed