फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now you can book roadways buses for weddings also

Mau News: अब शादी विवाह के लिए भी बुक कर सकते रोडवेज की बसों को

Wed, 31 Jan 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now you can book roadways buses for weddings also
मऊ। लोगों को कम किराये पर बस की सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की बुकिंग की सुविधा शुरू की है। अब दर्शन पूजन के लिए अयोध्या धाम जाना हो या शादी विवाह में कम बजट में बस की आवश्यकता हो इसके लिए कोई भी रोडवेज बस बुक करा सकता है। यदि पूरा मुहल्ला कम बजट में अयोध्या धाम जाने की योजना बना रहा है तो परिवहन निगम की ये सुविधा बेहतर साबित होगी। बस से आप सुबह अयोध्या के लिए निकलिए और दर्शन-पूजन कर शाम तक घर लौट आइए।
विज्ञापन

मऊ और दोहरीघाट डिपो में यह सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने 24 घंटे के लिए 400 किलोमीटर का 27 हजार 800 रुपये किराया निर्धारित किया है। 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर किराया अधिक देना होगा। जबकि इतनी ही दूरी के लिए प्राइवेट बस बुक करने पर 30 से 40 हजार रुपये किराया लगता है। 24 घंटा समय बीतने के बाद भी बस को दो घंटे से अधिक समय तक रोका जाता है और 400 किलोमीटर से कम प्रयोग किया जाता है तो 275 रुपये प्रति घंटे की दर से शुल्क वसूला जाएगा जो कि अधिकतम दो घंटे के लिए होगा। दो घंटे से अधिक समय लगने पर अगले 24 घंटे का पूरा किराया वसूला जाएगा। बस बुक करने के लिए मऊ व दोहरीघाट डिपो के एआरएम को प्रार्थनापत्र लिखना होगा। आवेदक को गंतव्य स्थल, आने जाने का समय सहित अन्य जानकारियां देनी होंगी। जिसके बाद डिपो से बस ले जाने की स्वीकृति मिलेगी। बस ले जाने से पहले ही किराया जमा करना होगा। संबंधित डिपो के बस स्टेशन से या फिर अपने घर के पास जहां तक बस जा सकती है, वहां से यात्रा शुरू की जा सकती है। तय समय पर बस लेकर जाएगी और वापस उसी स्थान पर लाकर छोड़ देगी। बुकिंग के साथ ही उस बस के लिए चालक का नाम भी तय कर दिया जाएगा, जिससे बस बुक कराने वाले को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

------------
इनसेट-

परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए अलग नियम
मऊ। परिवहन निगम के कर्मचारियों को बस की बुकिंग के लिए 50 फीसदी कम किराया देना होगा। कर्मचारियों को बस उपलब्ध होने पर ही बस दी जाएगी। यह सुविधा परिवहन निगम के कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान केवल एक बार में एक ही बस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट-
नई योजना के तहत कोई भी रोडवेज बसों की बुकिंग करा सकता है। 200 किलोमीटर की दूरी के लिए निजी बसों से कम किराए पर रोडवेज बस की बुकिंग हो रही है।
-हरिशंकर पांडेय
-एआरएम, मऊ

-------------
रोडवेज बस की बुकिंग के लिए पहले डिपो पर प्रार्थनापत्र देना होगा। केवल 24 घंटे के लिए बस की बुकिंग होगी। यात्रा अपने घर या बस स्टेशन से शुरू कर सकते हैं।
-आरपी साहू
-एआरएम, दोहरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed