फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now the relatives will not meet the prisoners in jail

अब जेल में बंद कैदियों से परिजनों की नहीं होगी मुलाकात

Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now the relatives will not meet the prisoners in jail
मऊ। देश के अन्य शहरों के साथ प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या को देखते हुए शासनने अब जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों से उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों से मुलाकात बंद कराने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से पहली जनवरी 2022 को इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया। इस आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा। यानी रविवार से ही जेल के कैदियों से उनके परिवार वालों की मुलाकात नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से पहली जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ शर्तों के साथ 13 अगस्त 2021 को आदेश जारी कर जिला जेल में बंद कैदियों से उनके परिजनों, रिश्तेदारों की मुलाकात कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब कोविड और ओमिक्रॉन के बढ़ती महामारी को देखते हुए सम्यक विचारोपरान्त निर्णय गया है कि जेल में बंद कैदियों से उनके परिवार वालों की मुलाकत तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। यह आदेश अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। यानी अब से कैदियों से मुलाकात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन करते हुए रविवार से जेल के कैदियों की उनके परिवारी जनों से मुलाकात बंद कर दी जाएगी। उन्होने कैदियों के परिजनों रिश्तेदारों का आह्वान किया है कि वे अपने परिवार के कैदियों से मुलाकात करने जिला जेल पर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed