फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now Nupur Aggarwal will take charge of BJP in the district

Mau News: अब जिले में भाजपा की कमान संभालेंगी नूपुर अग्रवाल

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now Nupur Aggarwal will take charge of BJP in the district
मऊ। घोसी उपचुनाव के नौ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया। जिला महामंत्री रहीं नुपूर अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पहली बार किसी महिला को जिलाध्यक्ष बनने पर नूपुर का बालनिकेतन तिराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। वहीं, इस निर्णय से महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के साथ व्यापारिक वर्ग और कार्यकर्ताओं को भाजपा ने साधने का कार्य किया है।पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से शुक्रवार की सुबह प्रदेश के कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। मऊ के जिला अध्यक्ष भी बदले गए। जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नूपुर अग्रवाल करीब दस वर्ष से ज्यादा समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। वे सबसे पहले महिला मोर्चा में सदस्य बनीं, उसके बाद कोषाध्यक्ष तथा महिला मोर्चा में महामंत्री के बाद महामंत्री बनाई गईं। घोसी उपचुनाव में नूपुर अग्रवाल की सक्रियता काफी रही। जिला अध्यक्ष बनने के बाद नूपुर अग्रवाल ने कहा कि संगठन के विश्वास पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में परचम लहरा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक जिले में किसी महिला को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया था, पहली बार नूपुर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुई हैं। संगठन के निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है कि सक्रिय किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, इस निर्णय से महिला सशक्तीकरण का संदेश देने का प्रयास है। साथ ही व्यापारी वर्ग से ताल्लुक रखने के चलते इसका असर व्यापारी वर्ग पर देखने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed