{"_id":"660f055cbb9cd9fadc07a2b4","slug":"now-abbas-is-looking-forward-to-coming-out-of-jail-mau-news-c-20-1-vns1073-563182-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अब जेल से बाहर आने की राह देख रहा अब्बास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अब जेल से बाहर आने की राह देख रहा अब्बास
विज्ञापन
- अब्बास के अधिवक्ता ने जेल में मुलाकात कर वकालतनामा पर करवाए हस्ताक्षर
- अधिवक्ता बोले स्वस्थ हैं अब्बास, नियमित रख रहे रोजा, पढ़ रहे कुरान
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद अब उनका परिवार चाहता है कि मऊ सदर का विधायक अब्बास अंसारी की जल्द से जल्द जमानत मिल जाए। अब्बास अब जेल से बाहर निकलने की राह देख रहा है। ऐसी स्थिति में कानूनी प्रक्रिया तेज की जा रही है।
अब्बास के अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जेल में बंद मुख्तार अंसारी का पुत्र अब्बास अंसारी से मुलाकात की और वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए। अब्बास की जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका डाली जाएगी। जिससे जमानत मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सके। अधिवक्ता ने बताया कि अब्बास जेल में खैरियत से हैं। वह नियमित रूप से रोजा रख रहे हैं और खुदा की इबादत कर रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। किसी तरह की परेशानी नहीं है, लेकिन पिता की मौत का गम उन्हें बेचैन किए हुए है।
तीन दिन पूर्व मंगलवार को अब्बास की पत्नी निखत बानो और भाई उमर अंसारी ने अब्बास से जेल में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भी उनके बीच जमानत को लेकर चर्चा हुई। अब्बास से मुलाकात करने के बाद जब निखत और उमर जेल से बाहर आए तो भाई उमर ने कहा कि वे अब अब्बास की जमानत के लिए कोशिश करेंगे। भाई की वार्ता के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को अधिवक्ता ने अब्बास से जेल में मुलाकात की और जमानत के लिए वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए।