फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to 130 secondary schools

130 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस

Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to 130 secondary schools
मऊ। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य बेहद सुस्त है। जबकि यूपी बोर्ड ने मई में ही कार्य पूरा करने का फरमान जारी किया था। ऐसे में डीआईओएस ने लापरवाह 130 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। कोरोना काल में स्कूल-कालेजों के बंद होने के चलते ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की गई। शासकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तवहीन विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास के जरिए छात्र छात्राओं को शिक्षा दी गई। संक्रमण के चलते विद्यालयों का संचालन समुचित ढंग से नहीं हो सका। इस दौरान छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहे। इसका परिणाम सकारात्मक रहा। आनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने के क्रम में बोर्ड की तरफ से कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का ई-मेल आईडी और हर विद्यालय की अपनी वेबसाइट बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया था। शासन स्तर से इस नई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। बोर्ड ने मई माह तक पूरा कराने और इसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। अभी तक 130 माध्यमिक विद्यालयों ने वेबसाइट ही नहीं बनाया है। कक्षा नौ से 12 तक के कुल 1.69 के मुकाबले 1.31 विद्यार्थियों की ही ई-मेल आईडी बन पाई है। इस मामले में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल प्रधानाचार्यो की बैठक लेंगे। वाईके सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल ने बताया कि मऊ जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट तथा ईमेल आईडी बनाने का काम पूरा नहीं हो सका है। लापरवाह विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed