फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice of motion of no confidence against Ratanpura block chief

रतनपुरा ब्लाॅक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Mon, 15 Oct 2018 10:39 PM IST
mau
mau Updated Mon, 15 Oct 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Notice of motion of no confidence against Ratanpura block chief
कलेक्ट्रेट पर रतनपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने पहुंचे बीडीसी सदस्य। - फोटो : mau
एक साल पहले कुर्सी संभालने वाले रतनपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धूसिया के विरुद्ध क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बीडीसी ने जिलाधिकारी को प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। ब्लाक के कुल 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 56 के शपथयुक्त अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया। डीएम ने नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रतनपुरा ब्लाक में कुल 93 क्षेत्रपंचायत सदस्य हैं। इनमें से एक को सरकारी नौकरी मिल गई है। वर्तमान में 92 बीडीसी हैं। सोमवार को बसपा नेता शेषनाथ राम और मतलूब अंसारी के नेतृत्व में 56 क्षेत्र पंचायत सदस्य  कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन सभी के शपथपत्र युक्त हस्ताक्षर सहित प्रमुख अजीत कुमार धूसिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस था। बीडीसी की अगुवाई करने वाले शेषनाथ राम और मतलूब अंसारी ने इस अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी के चैंबर में मिलकर उन्हें दिया।
विज्ञापन


नोटिस देने वालों ने जिलाधिकारी से कहा कि आप चाहें तो चैंबर से बाहर खड़े सभी 56 बीडीसी को आपके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।लेकिन डीएम ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। नोटिस देकर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य वापस लौट गए। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में बसपा नेता बीडीसी शेषनाथ राम, पूर्व प्रमुख राम सरन, मतलूब अंसारी, कैलाश राम , कैलाश तिवारी, कन्हैया राम, शैलेंद्र सिंह,निर्भया पांडेय, गोपाल सिंह, आदित्य शर्मा ,राम जीत मौर्य, निशा सिंह, वनदेवी, पुष्पा, फुलवा, कमलावती और बिंदू सहित 56 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने की बात रतनपुरा ब्लाक पर पहुंच गई। वहां ब्लाक प्रमुख पद को लेकर अटकलें तेेज हो गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed