फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued again to confiscate Umar's property

Mau News: उमर की संपत्ति कुर्क करने के लिए फिर नोटिस जारी

Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Notice issued again to confiscate Umar's property
मऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण के मामले में आरोपी उमर अंसारी सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर एसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने उमर के विरुद्ध गैरजमानती वारंट के साथ ही संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 82 सीआरपीसी के तहत फिर नोटिस जारी किया। मामले में सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की।
विज्ञापन




मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान
विज्ञापन


मऊ जिला प्रशासन को चुनाव के बाद हिसाब किताब करने की धमकी मंच से दी थी। पुलिस ने मामले में सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के विरुद्ध आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया है। मामले में आरोपी उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दी गई है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। एसीजेएम ने उमर अंसारी के विरुद्ध गैरजमानती वारंट के साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया। सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed