{"_id":"5f2054a98ebc3e639e0b5316","slug":"not-responsible-for-complaints-of-oil-spill-transformer-blown-mau-news-vns5384326171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल रिसाव की शिकायत पर नहीं चेते जिम्मेदार, फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल रिसाव की शिकायत पर नहीं चेते जिम्मेदार, फुंका ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
रतनपुरा। बिजली विभाग के अधिकारी शिकायतों पर कितना अमल करते हैं, उसका एक उदाहरण रतनपुुुरा बाजार में दिखा। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर से रिसते तेल को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। इसके बाद सोमवार की देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे पूूरे बाजार में आपूर्ति ठप हो गई।
रतनपुरा बाजार में 300 से ज्यादा दुकानों में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफार्मर में एक सप्ताह से अधिक समय से तेल का रिसाव हो रहा था। तेल के रिसाव को देखते हुए कई बार स्थानीय बाजारवासियों ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को इससे अवगत कराया। बावजूद ट्रांसफार्मर से रिसते तेल को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। सोमवार की देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलने से पूरे बाजार में सोमवार की देर शाम से ही बिजली गुल हो गई। समस्या के संबंध में बाजार के उपभोक्ता अभय जीत, पुनित कुमार, मोहन कुमार, एचएन पांडेय, सुनील कुमार, अरविंद कुमार आदि लोगों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। मांग की विभाग 24 घंटे के भीतर ही ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल करे। इस बाबत एसडीओ भानू प्रताप ने कहा कि ऐसी शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई थी। ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सप्ताहभर से जला है फरसरा खुर्द गांव का ट्रांसफार्मर
दोहरीघाट (मऊ)। ब्लॉक अंतर्गत फरसरा खुर्द गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गांव के सैकड़ों घरों मेें अंधेरा पसरा है। दलित बस्ती से लेकर आधे गांव के सैकड़ों लोग बिजली न रहने से अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के आला अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी सुुनवाई नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारी यही कहकर पल्ला झाड़ लेेे रहे हैं कि स्टोर में नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार राय व मोनू राय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से हमारा गांव लालटेन युग में आ गया है, उन्होंने ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द बदलने की मांग की है। वहीं बिजली विभाग के जेई सतानंद का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है लेकिन स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने से बदला नहीं जा सका है। मांग की गई है, उपलब्ध होते ही शीघ्र बदल दिया जाएगा।