फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Non-standard five quintal Khaja seized, sample of milk taken from three places

अमानक पांच क्विंटल खाजा जब्त, तीन जगहों से दूध का लिया नमूना

Sun, 08 Nov 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Non-standard five quintal Khaja seized, sample of milk taken from three places
मऊ/मधुबन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में अलग अलग जगहों पर मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर अभियान चलाया गया। टीम ने तीन जगहों से दूध का नमूना लेने के साथ मधुबन में दो निर्माण इकाई में बन रहे पांच क्विंटल से ज्यादा अमानक खाजा मिठाई को जब्त करने की कारवाई की। टीम की इस कारवाई से खाद्य दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित केे नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले नगर के फातिमा चौराहा से अमीरचंद्र के यहां से दूध का नमूना लेने की कारवाई की गई। इसी क्रम में टीम ने भीटी बाजार में दिनेश यादव तथा पुलिस लाइन स्थित जितेंद्र यादव के यहां से दूध का नमूना लिया। इसी क्रम में टीम ने मधुबन में उंदूरा मोड़ चट्टी से रविंद्र यादव तथा दरगाह से रिंपुजय वर्मा की खाजा निर्माण इकाई से 546 किलो अमानक खाजा जब्त करने की कारवाई की गई। जब्त की गई मिठाई की कीमत 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है। कारवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, नसीम खान, रामानंद, जयहिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed