फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination of office bearers of SP Yuva Jan Sabha under the strategy of One Booth Four Youth

दुष्कर्म के आरोपी दोनों आरोपी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Wed, 18 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nomination of office bearers of SP Yuva Jan Sabha under the strategy of One Booth Four Youth
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान थानीदास मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घोसी कोतवाली में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म एवं साजिश ,3/4 पाक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस बुधवार को थानीदास मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कटिहारी निवासी आरोपी चंदन शाही तथा एक किशोर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील मंगलवार को ही पीड़ित के परिवारी जनों से मुलाकात कर उन्हें आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए थे। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक और सीओ को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिए थे। पुलिस ने एसपी के निर्देश का अनुपालन करते हुए 48 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed