{"_id":"5fe8bed18ebc3e3b65736ab7","slug":"nodal-officers-angered-after-seeing-chaos-at-go-shelter-site-mau-news-vns5658456184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रय स्थल पर अव्यवस्था देख नाराज हुए नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रय स्थल पर अव्यवस्था देख नाराज हुए नोडल अफसर
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के सरया गांव में बने गो आश्रय स्थल का रविवार को निरीक्षण प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने किया। नोडल अफसर के मांगने पर रजिस्टर नहीं दिखाया गया। जानवरों को दिए गए चारे में हरा चारा, गुड़, नमक नहीं पाया गया। नोडल अफसर ने अपने सामने चारे में गुड व नमक डलवाया। गो आश्रय स्थल में कुत्तों का आवगमन अधिक देख बांउड्री बनाने का निर्देश दिया। सरयां गांव निवासी सुबाष यादव ने बताया कि साहब इस स्थल को बंद करा दिया जाये क्योंकि हम लोगों का आना जाना रहना दूभर है। यहां पर जानवर मर जाते हैं तो उन्हें वहीं छोड़ दिया जाता है जिससे भयंकर दुर्गंध आती है और उसे कुत्ते नोचते हैं जिसके कारण पूरे गांव के लोगों का आना जाना रहना दूूूभर हो जाता है। इस स्थल की दुर्दशा को देखते हुए पूर्व के सचिव अमल कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। वर्तमान सचिव को निर्देश दिया कि तत्काल बाउंड्री कराकर कुत्तंो का प्रवेश जाये और यहां की जो दुर्दशा है, उसे ठीक किया जाये।
इस बाबत जिले के आलाधिकारियों को नोडल अफसर ने जबरदस्त फटकार लगाते हुए कहा कि आश्रय स्थल पर किए गए खर्च, खरीद गए भूसा, गुड़ और सामान, मृत जानवरों की विस्तृत रिर्पोट सोमवार तक मुझे दें। गो आश्रय स्थल की नारकीय स्थिति देखकर काफी अंस्तुष्ट नोडल अफसर ने जिले के आलाधिकारियों की जमकर क्लास लिया। निरीक्षण के समय सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम केहरी सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, डीडीओ वीएस राय,, पुलिस उपाधीक्षक नंद लाल, तहसीलदार सहित ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी भी मौजूद रहे।