फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No X-ray facility, deployment of technician

एक्सरे की सुविधा नहीं, टेकभनीशियन की तैनाती

Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
No X-ray facility, deployment of technician
कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क मुख्य भवन। - फोटो : MAU
कोपागंज। 36 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में न तो एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। लेकिन टेकभनीशियन की तैनाती जरूर है। ऐसे में मरीज डॉक्टर से परामर्श अस्पताल में लेते हैं और जांच कराने निजी जांच के केंद्र में जाते हैं। जनपद का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला कोपागंज ब्लॉक है। इसमें तीन नगर पंचायत कोपागंज, अदरी और कुर्थीजाफरपुर शामिल है। 77 ग्राम पंचायत के साथ तीन निकायों की आबादी करीब तीन लाख 45 हजार से ज्यादा है। इस बड़ी आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी 36 बेड के सीएचसी कोपागंज पर है। वर्तमान में यहां दो महिलाओं सहित आठ डाक्टर, दो फार्मासिस्ट, तीन वार्ड ब्वाय ,पांच स्टाफ नर्स, एक एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती है। लेकिन सुविधाओ के नाम पर एक्सरे मशीन और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन है। एक पैथॉलॉजी लैब है यहाँ सिर्फ सीमित सेवाएं ही मिलती हैं। ओपीडी में आने वाले 20 फीसदी मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ से दिखाने के बाद बाहर से एक्सरे कराते हैं। भले ही अस्पताल में एक्सरे मशीन इंस्ट्राल नहीं है, लेकिन यहां वर्षो से टेक्नीशियन की तैनाती जरूर है। कस्बा के वीरेंद्र राजभर, रामशीष यादव, सुनील, राजेश चौरसिया ने बताया कि एक्सरे तथा अल्ट्रासांउड मशीन की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बावजूद आश्वासन तो मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि केंद्र पर एक्स-रे टेक्नीशियन तथा डार्क रूम सहायक की तैनाती है। इनका हर माह वेतन दिया जा रहा लेकिन एक्सरे मशीन अभी तक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed