फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   no relation to

रामवृक्ष से कोई रिश्ता नहीं

Mon, 13 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 13 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
no relation to
धार्मिक
शाकाहार, सदाचार और मद्यनिषेध जन जागरण यात्रा पर निकले बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कहा कि रामवृक्ष यादव का उनके आश्रम से कोई वास्ता नहीं है। वह प्रारंभ से ही हिंसक प्रवृत्ति का सत्याग्रही था। उसके विरुद्ध एक पेट्रोल पंप पर संस्था के दो अनुयायियों को जलाने का मुकदमा भी मथुरा में दर्ज है।
विज्ञापन



दशई पोखरा पर सोमवार को प्रवचन के पूर्व मीडिया से बातचीत में  मथुरा में हुई घटना पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा जय गुरुदेव की संस्था शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक जनजागरण कर रही है। हम हिंसक एवं सत्याग्रही व्यक्ति से किसी तरह का वास्ता नहीं रखते हैं। मथुरा में जो कुछ हुआ उससे वह काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा की शुरुआत 25 मई को मथुरा से हुई थी। इसका 19वां पड़ाव मऊ में है। कहा कि बाबा जय गुरुदेव के करोड़ों अनुयायी दुनिया भर में हैं। 
विज्ञापन



जिनमें अहिंसा की भावना है। जगह-जगह आश्रम भी हैं। सभी आश्रमों का संचालन मथुरा मुख्यालय से होता है। संस्था बाबा जय गुरुदेव के आत्म कल्याणकारी संदेशों का प्रचार करती है। अहिंसा और सदाचार पर चलने के लिए कहती है। संस्था शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध, देशभक्ति, राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा, मानव प्रेम, एकता, चरित्र उत्थान के संदेशों को जगह-जगह पहुंचाकर अच्छे समाज के निर्माण की जमीन तैयार कर रही है। बाबा जय गुरुदेव ने जीवन भर लोगों को शाकाहारी और सदाचारी बनने की प्रेरणा दी।  कहा कि दुनिया में जितने भी अपराध हो रहे हैं इसकी जड़ में मद्यपान है। प्रदेश शराब और बूचड़खानों पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed