{"_id":"6191457f4335ac7bff3c0303","slug":"no-problem-just-focus-on-recovery-mau-news-vns622555416","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या नहीं, सिर्फ वसूली पर ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या नहीं, सिर्फ वसूली पर ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। विभाग का ध्यान केवल राजस्व वसूली पर ही दिखाई दे रहा है। विद्युत वितरण में होने वाली समस्याओं पर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर जर्जर विद्युत पोल किसी भी समय हादसे का सबब बन सकते हैं। नगर के वार्ड 17 सहादतपुरा पेट्रोल पंप वाली गली में लगा विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में है। यह पोल किसी भी समय गिरकर लोगों को हादसे का शिकार बना सकता है। इस जर्जर विद्युत पोल को बदलने को लेकर कई बार मुहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत भी की है। लेकिन सब कुछ जानते हुए भी विद्युत विभाग के जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। नगर का व्यस्ततम इलाके में मुहल्ले के लोगों के अलावा मुख्य बाजार होने के चलते बड़ी संख्या में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे लगा यह जर्जर विद्युत पोल खतरा बना हुआ था।
भविष्य में इससे कोई हादसा न हो उसके लिए युवा नेता गौरव पांडेय ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। गौरव ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह 11 माह से पत्राचार कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस समस्या को दूर करने के लिए कोई कवायद नहीं हो सकी है। चेताया कि जल्द ही इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर बिजली विभाग की मनमाना रवैया को अवगत कराया जायगा। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि जर्जर पड़े विद्युत पोल को बदले जाने की कवायद समय समय पर की जाती है। अवर अभियंता से रिपोर्ट मंगाकर पोल को बदलवा दिया जाएगा।