फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No meeting for six months

नगर पालिका में छह माह से बैठक ही नहीं

Thu, 16 Apr 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
No meeting for six months
मऊ। वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित है। उधर मऊ नगर पालिका द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए अपने सभासदों के एक साथ एक बार भी बैठक कर कोई रणनीति तैयार तक नहीं की। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को हुआ, जब नगर पालिका के 24 सभासदों ने एक पत्रक सौंपकर नगर पालिका के जिम्मेदारों से बैठक आयोजित करने की मांग की। नगर पालिका ईओ संजय मिश्रा को नगर के विभिन्न वार्डो के 24 सभासदों ने बृहस्पतिवार को पत्रक सौंपा। जिसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी में नगरवासियों की समस्या के विभिन्न समस्याओं का हवाला देते हुए बैठक आयोजित करने की मांग की। जिससे सभासद अपने वार्डो की समस्याओं को रखने के साथ इस महामारी में बचाव में अपना सहयोग कर सके। इसके लिए एक विशेष बोर्ड बैठक का आयोजन करने की मांग की। पत्रक में सभासदों ने बैठक न कराए जाने पर खासी नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने कहा कि सभासदों ने पत्रक सौंपा है, जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। पत्रक देने वालों में जहीर सेराज, विनोद गुप्ता, शहरयार जावेद, खुशहाल सिंह, कादिर, मंजूर अहमद, मुहम्मद इस्माइल, नसीम अहमद, गोरखनाथ आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed